Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आसरा मे होली की पहली रात असामाजिक तत्वों ने पिकप वाहन में लगाई गई आग एवं ट्युबवेल मोटरपम्प को काट गिराया

संजारी -बालोद -दौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र थाना संजारीमे ग्राम पंचायत आसरा में होली के पहले बीते रात को भेदराम सोनकर पिता श्री नारायण सोनकर की पिकप वाहन सीजी २५ एम २१९५ को आग को लपटे झोंक दिया गया और घर की ट्युबवेल मोटरपम्प को काटकर नीचे गिरा दिया गया एवं केबल तार को नष्ट किया गया घटना की जानकारी सुबह थाने में जाकर भेदराम सोनकर ने थाना संजारी को सुचनार्थ किया गया एवं रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा इस मामले की जांच न करते हुए पीड़ितों को परेशान कर रहा है गवाह लाये , सबुत लाए करके इस मामले की कड़ी जांच नहीं किया जा रहा है पीड़ित का कहना है कि रात मे शिवकुमार सोनकर आसरा निवासी से झगड़ा भी हुआ था इसकी सूचना रिपोर्ट में बताया भी है और शक के दायरे में शिवकुमार सोनकर है लेकिन थाने वाले इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे और ना ही शिवकुमार सोनकर को थाने में पुछताछ के लिए बुलाया गया ऐसे में आमजनता किसकी सहारा ले ।इस मामले में गरीब किसान परिवार के रोजी रोटी से जुड़े वाहन था जिसमें प्रतिदिन सब्जियां भरकर आसपास में बेचकर अपना परिवार का पालन करते थे इस परिवार की रोजी रोटी का साधन ही छीन लिया गया है अब पीड़ित का मांग एवं निवेश है कि पुलिस प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Exit mobile version