आज आशा ऑटो रानीतराई में हीरो कंपनी की नई बाइक स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का लॉन्चिंग किया गया जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा रानीतराई के ब्रांच मैनेजर श्री विकास मिश्रा एवं उनके सभी कर्मचारियों के हाथों किया गया।
और आसपास के ग्राहक भी मौजूद थे। आशा ऑटो के संचालक निर्मल जैन ने नई गाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी और गाड़ी के नए स्वरूप को बताया। जिसमें सभी ग्राहकों ने नई गाड़ी स्प्लेंडर प्लस एक्स टेक को सराहा एवं ग्राहकों ने कहा कि आज के समय के अनुसार हीरो कंपनी ने यह बाइक बनाई है हमें बहुत पसंद आई है।
