Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आवास, पेंशन, मनरेगा और सड़क निर्माण से प्रभावितों को मुआवजा के मुद्दों पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का प्रदर्शन

आवास, पेंशन, मनरेगा और सड़क निर्माण से प्रभावितों को मुआवजा के मुद्दों पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के बैनर तले दुर्ग ग्रामीण के अंडा परिक्षेत्र के गांव के आधा सैकड़ा लोगों ने सभी जरूरत मंदों को आवास और पेंशन का लाभ देने,

मनरेगा कानून के अनुसार सभी कार्डधारी श्रमिकों को केंद्र के 100 दिन और राज्य के 50 दिन इस प्रकार कुल 150 दिनों का काम देने

और काम न दे सकने की स्थिति में नियमानुसार भत्ता देने

और सड़क निर्माण से प्रभावित होने वाले प्रचलित आबादी क्षेत्र के कब्जाधारियों, लगानी जमीन वाले किसानों को भू अर्जन अधिनियम 2013 के प्रावधान और राज्य के पुनर्वास नियम के अंतर्गत कलेक्टर दर से 4 गुना मुआवजा राशि देने की मांगों को लेकर आज दोपहर अटल चौक में जबरदस्त प्रदर्शन किया,

प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के प्रदेश महासचिव पूरनलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष ढालेश साहू और महिला मंच की लता चंद्राकर ने संयुक्त रूप से किया, प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर लिये थे और बघेल सरकार, मंत्री क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त के मार्गदर्शन में हुए आज के प्रदर्शन में लेखराम सांडिल्य, मोहनलाल साहू, टेमलाल, भुलऊ, डिलेश्वर, मलेश्वर, रामलाल, शंकर, दीपक, बलराम, दिव्या तिवारी, राधिका देनांगन, गीता चंद्राकर, सती देवांगन, देवकी देवांगन, मीना साहू, दुलारी श्रीवास्तव, गायत्री देशमुख, लता यादव, बहारिन साहू, तुलसी देशमुख, रेखा चंद्राकर, महेश्वरी चंद्राकर, रेखा सिंहा, ललिता बाई, दुर्गा निर्मल, उर्मिला निर्मलकर, सरोजनी देवांगन, किपण सिंहा, ईश्वरी देशमुख, चमेली देवांगन, अनिल आदि शामिल थे ।

Exit mobile version