Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आरू साहू के समर्थन किया जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,कहा कला का सम्मान सबको करना चाहिए

रानीतराई / जिला पंचायत सदस्य मोनू  साहू ने कहा कि मानव समाज के सभी बुद्धजीवियों से मेरा निवेदन है कि हम आपस मे न बटे । आरु साहू छत्तीसगढ़ की बेटी है और चमकता हुआ सितारा है । हम आरु साहू के उज्वल भविष्य की कामना करते है । गीत गाना उसकी कला है उसके कंठ में सरस्वती विराजी है उसको अपने कला का प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ सहित भारत वर्ष में करने का अवसर मिला है ।हम सबकी इच्छा होना चाहिए कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में दर्ज हो ।

माता पिता और समाज का कर्तव्य है कि आरु साहू का संस्कार और सभ्यता छत्तीसगढ़ी सदा बनी रहे बस इसी बात का ध्यान रखते हुए उचाईयो को छुए । बाकी कला का विरोध न करते हुए उसको सम्बल प्रदान करे । सोशल मीडिया या समाचार के माध्यम से आरु साहू का विरोध करना उचित नहीं है ।

कला तो कलाकार का मान सम्मान सब कुछ होता है चाहे किसी क्षेत्र में हो गीत संगीत खेलकूद किसी भी क्षेत्र में हो व्यक्ति स्थानी से लेकर अंतर्राष्ट्रीय तक पहुंचता है और अपना अपना परिवार का ब्लॉक का जिले का प्रदेश का और देश का नाम रोशन करता है हम सबको आरू साहू का समर्थन करना चाहिए और आगे बढ़ने का शुभकामनाएं देना चाहिए।

Exit mobile version