Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आदर्श ग्रामपंचायत कौही में 01 जनवरी 2022 को भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन

पाटन ब्लाक में आने वाले आदर्श ग्रामपंचायत कौही में 01 जनवरी 2022 को न्यू स्टार आर्यन ग्रुप के तत्वावधान में भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमें सामुहिक डांस हेतु प्रथम इनाम 6001रु एवं दूसरा स्थान पाने वाले को 4001रु ,तृतीय 3001 चतुर्थ 1001 रु रखा गया वही प्रवेश शुल्क 151 रु है ।
उसी प्रकार एकल डांस में प्रथम इनाम 1501रु, दूसरा 1001रु ,तीसरा 501 रु रखा गया है प्रवेश हेतु शुल्क 71रु रखा है।
इसी प्रकार युगल डांस में प्रथम पुरस्कार है 2501 रु ,द्वतीय 1501 रु एवं तृतीय 1001रु रखा गया है और प्रवेश शुल्क 101 रु है ।
जंहा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रहे है जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी एवं माननीय राजेश ठाकुर जी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर मुख्यअतिथि होंगे ।

वही कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे जनपदपंचायत पाटन के सभापति माननीय रमन टिकरिहा जी ।
विशेष अतिथि होंगे श्रीमती मनोरमा टिकरिहा जी सरपंच ग्राम पंचायत कौही ,उपसरपंच धनेश्वर देवांगन जी ,सुश्री योगेश्वरी साहू जी जनपद सदस्य पाटन ,श्री कमलेश वर्मा जी उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर , श्री योगेश्वर वर्मा जी पूर्व सरपंच खर्रा ,श्री निर्मल जैन जी सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई ,श्री हेम लाल सोनकर जी अध्यक्ष गौठान समिति कौही ,श्री मन्नू निर्मलकर जी मार्शल जियो टेस्ट लैबो होंगे आप को बता दे कि उक्त तारिक में सेमरा एवं कोसमर्रा भखारा जिला धमतरी में भी भव्य डी जे डांस प्रतियोगिता आयोजित है उक्त जानकारी न्यू स्टार आर्यन ग्रुप कौही के अध्यक्ष कमल साहू ने छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ के रिपोर्टर करन साहू से चर्चा कर बताया है ।

Exit mobile version