*राजनांदगांव ।* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम व शहर,ग्रामीण जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री अरुण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार पदयात्रा विधानसभा सभा प्रभारी व शहर जिला अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के मार्गदर्शन में शहर उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली के साथ ब्लाक की टीम आजादी की गौरव पद यात्रा में सम्मिलित हुये। मितानिन वरिष्ठ जनों का सम्मान कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आज पद यात्रा अंजोरा से शुरू हुई जो टेडसरा होते हुए सोमनी में समापन किया गया। इस दौरान जितेन्द्र कौशिक, आशीष रामटेके, दिलीप गजेंद्र, शोहेल खान,देवेन्द्र साहू,व ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव से दीपक साहू