Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आजादी का अमृत महोत्सव: ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, 85 फीट लंबे तिरंगे को लेकर शहर भ्रमण पर निकले कार्यकर्ता

✍️छत्तीसगढ़ 24NEWS.com जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश के साथ ब्यूरो रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंदः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गरियाबंद में पच्यासी फुट लंबा तिरंगा लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। शहर के गांधी मैदान से शुरू हुई यह यात्रा स्टेशन रोड होते हुए तिरंगा चौक के सामने से होते हुए नगरपालिका से बाजर पहुँची छुरा रोड होते हुए यात्रा का समापन वापस शिशुवाटिका पहुंच कर हुआ। तिरंगा यात्रा शहर में जिस भी रास्ते से गुजरी लोगों ने देश के राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जगह-जगह यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत भी लोगों ने किया।

बताया जाता है कि विद्यार्थी परिषद ने भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं और आम लोगों को देश के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के बलिदान से परिचित कराने का अभियान चलाया है। उसी अभियान के तहत जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के

विभाग संयोजक अनंत सोनी बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए शहीद हुए वीर योद्धाओं को याद किया गया है, इसके साथ ही रैली में युवा को ये संदेश दिया गया है की देश के लिए जिन लोगों ने प्राण न्यौछावर किए हैं. उनको कभी नहीं भुलाना चाहिए, साथ ही युवाओं को इनकी जानकारी भी देश के सभी युवाओं को इन शहीदों से सीख लेते हुए देश हित में कार्य करने चाहिए.’

उक्त कार्यक्रम में विभाग संयोजक अनंत सोनी, जिला संयोजक दीपक सिन्हा, नगर मंत्री जय प्रकाश कुटारे , नवीन सिन्हा, क्षितिज नारायण तिवारी, विकास शर्मा, डिकाश देवांगन, सौरभ साहू, राजा दुबे, यश कहार, कुंदन सोनकर, भिषेक पांडेय, शुभम निषाद, राज नेताम, राहुल सिन्हा, मुकेश यादव आदि समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की है।

Exit mobile version