अर्नब चक्रवात ने मचाई तबाही किसानों का फसल चौपट “फसल बीमा और मुआवजा” की मांग।
B. R. SAHU CO-EDITOR
Cg24News-R :- 28 और 29 अक्टूबर को आई अर्नब चक्रवात के भारी बारिश और तूफान ने किसानों भाईयों का दिल तोड़कर रख दिया पूरा तूफान के कारण फसल जमीन में सो गया और पानी में डूब गया जिससे पका हुआ फसल खराब हो गया, किसानों ने बैंक व साहूकारों से कर्ज लेकर फसल तैयार किया था और जब काटने का समय आया तो अर्नब चक्रवात ने तबाही मचाकर फसल को चौपट कर दिया किसानों के आंखों से लगातार अश्रु बह रहे हैं उनका कहना है कि हम साहूकार का कर्जा चुकाएँ कि परिवार का भरण-पोषण करें समझ में नहीं आता सब बर्बाद हो गया ।
क्षेत्र के किसान राजेश ठाकुर(सरपंच निपानी), मनोज पटेल(सरपंच चूलगहन), सत्यनारण टिकरिहा(सरपंच रानीतराई), प्रियालता महिपाल(सरपंच औंसर), चदनिया चतुर्वेदी (सरपंच डिडगा), कुलेश्वरी साहू(सरपंच कौही), टिकेंद्र सिन्हा(किसान मित्र), कुंज बिहारी सिन्हा(निपानी), ऐश्वर्या ठाकुर (निपानी), डेरहा वर्मा (औसर), भोज रघुवंशी(चूलगहन), गोपी सिन्हा (निपानी), अशोक साहू (ओदरागहन), तेजराम साहू (रेंगाकठेरा), झुमुक रघुवंसी (निपानी), रमेश साहू (निपानी), राहुल रघुवंशी (निपानी) ने शासन से आग्रह किया है कि सरकार
अन्नदाता किसान भाईयों की पीड़ा को समझे और फसल बीमा की राशि और मुआवजा दिलाने के लिये आवश्यक कदम उठाए ।