Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलेश्वर में लगाया गया ओपन जिम उपाध्यक्ष ने श्रीफल तोड़कर किया शुभारंभ

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के कबीर चौक में लगाया गया ओपन जिम का सेट आमजन को मिलेगा इसका लाभ कर सकेंगे सुबह शाम योगा अभ्यास।

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के कबीर चौक डीह मे भूमि पूजन कर ओपन जीम का उद्घाटन किया गया आपको बता दें की माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा पूरे पाटन विधानसभा के प्रत्येक गांव में ओपन जिम का निर्माण किया गया है ओपन जिम लगाया गया है जिससे आमजन योगा करके अपने स्वास्थ्य के लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में भी ओपन जिम लगाया गया जिसका शुभारंभ पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने श्रीफल तोड़कर किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू,नगर पालिका अधिकारी सतीश यादव, सदस्य खिलेशवर चक्रधारी, इंजिनियर प्रवीण साहू, गिरधर साहू, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version