✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल अमलीपदर में शिक्षकों का सम्मान कर डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन के जयन्ती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में भैया,बहनों द्वारा शिक्षक के बारे में गुणानुवाद करते हुए शिक्षक को समाज का कर्ण धार कहा। एवम डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन के बारे में वर्णन किये।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री योगेश निषाद जी शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्णन करते हुए कहे कि शिक्षक ज्ञान का वह अविरल श्रोत है जो लाखों छात्रों के भाग्य का निर्माण करता है। इस तरह मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कमल राम चक्रधारी जी के द्वारा सभी भैया बहनो को मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।इस तरह इस कार्यक्रम में आचार्य श्री राजेश कुमार चक्रधारी जी,श्री बंशी धर साहू जी,श्री अशोक यादव जी,श्री तीर्थो यादव जी,श्री सोपसिंग मरकाम जी,श्री हेमंत निर्मलकर जी,श्री संतोष निर्मलकर जी,दिदिया वैशाली महान्ति जी,चंद्रकांता महान्ति जी,जमुना त्रिपाठी जी,अल्का शुक्ला जी,दिव्या त्रिपाठी जी,अम्बिका यादव जी एवं भैया, बहने उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संचालन दशम की बहन कर्णिका पांडेय ने की।
