✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
अमलीपदर-क्वांर नवरात्रि के महाअष्टमी पर अमलीपदर दुर्गा माता मंच में रखे गए मनोकामना जोत कलश रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवन-अनुष्ठान संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दिया था महाष्टमी के मौके पर जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महाष्ट्मी पर दुर्गा मंच अमलीपदर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। व्यवस्था संभालने दुर्गा समिति सदस्यों की बल भी तैनात किया गया था दोपहर 4 बजे यज्ञशाला में हवन-अनुष्ठान शुरू किया गया। इसमें मनोकामना जोत रखने वाले श्रद्वालु परिवार समेत पहुंचे थे
आचार्य कथावाचक रामानुज पंडित युवराज पांडे द्वारा विधिवत हवन संपन्न किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुतियां दीं
अमलीपदर में दुर्गा महाष्टमी के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं द्वारा लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद लिया।
उपस्थित नाम है
सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति आचार्य युवराज पांडे स्मृति ठाकुर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सेवन पुजारी निर्भय सिंह ठाकुर श्रवण शतपती त्रिलोकी तिवारी बाबा मिश्रा विनय पांडे रविंद्र राजपुरोहित विजय पटेल अनुराग वाघे डुग्गू ठाकुर अमर सतपति चिराग ठाकुर मोनू सिन्हा गणेश सिन्हा उत्तम चक्रधारी शेरा प्रधान तुषार मिश्रा कमल सिन्हा उपस्थित रहें
