✍️ब्यूरो रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद
अमलीपदर-पदयात्राआजादी गौरव पदयात्रा हमें राष्ट्रभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने की यात्रा है।जिन महान विभूतियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है उनके योगदान को नतमस्तक होकर नमन करने की यात्रा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित *छह दिवसीय आजादी गौरव पदयात्रा* के अंतिम दिवस आज *गोहरापदर से धुरवागुड़ी* तक पदयात्रा में समस्त कांग्रेसजनों के साथ शामिल रहा। निर्विघ्न रूप से पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए *बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हृदय के अंतस से आभार।* आप समस्त कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थिति में भी पार्टी नेतृत्व के आह्वान को अग्रसर किया जिसके फलस्वरूप इस पदयात्रा का सफल आयोजन हो सका। *विशेष रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी दीदी अंबिका मरकाम जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री भावसिंह साहू जी का आभार जिन्होंने पूरे यात्रा के दौरान अपना सतत मार्गदर्शन देकर यात्रा को आसान बनाये और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन को अक्षरशः कार्यकर्ताओं को अवगत कराते रहे इस 6 दिवसीय पदयात्रा में *बिन्द्रानवागढ़ अंतर्गत आने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में कुल 27 किमी, मैनपुर में कुल 15 किमी,अमलीपदर के कुल 24 किमी,देवभोग में कुल 15 किमी सहित कुल 81 किलोमीटर की पदयात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया जिसे संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं मैं सदैव ऋणी रहूँगा।
