✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट
गरियाबंद – जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरगांव मे बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद ग्राम झरगांव के द्वारा बजरंग चौक बाजार पारा मे श्री महावीर बजरंगबली जी का सामुहिक संध्या पुजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया
तथा आरती समापन के पश्चात एक धर्म जागरण परिचर्चा बैठक भी रखी गई इस परिचर्चा मे राष्ट्रीय के प्रति समर्पण कि भावनाओं पर चर्चा हुई साथ ही साथ धर्म के प्रति समर्पण कि भावनाओं पर चर्चा हुई तथा छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप गुरु गोविंद सिंह जैसे हिंदुत्व के महान धर्म ध्वजा रक्षकों को केन्द्र मान कर उनके धर्म के प्रति समर्पण व धर्म के प्रति संघर्ष पर हिन्दू समाज के जागरण के लिए अनेक व्याख्यान दिए गए तथा वक्ताओं ने हिन्दू समाज को प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान मंदिर जा कर सामुहिक संध्या चालिसा पाठन करने का संदेश दिया इस परिचर्चा बैठक पर युवाओं ने माथे पर तिलक लगा कर राष्ट्रीय संरक्षण, धर्म संरक्षण कि संकल्प ली भारत माता के जयघोष तथा जय श्री राम के जयघोष यह परिचर्चा बैठक गुंज उठा इस मंगल आरती के कार्यक्रम मे तथा धर्म जागरण परिचर्चा बैठक मे मुख्य रुप से गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री नोके चंद्रदास , श्री लखपती पुजारी, सम्राट मांझी , पुरषोत्तम नागेश, लक्ष्मण चक्रधारी , भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के जिला अध्यक्ष श्री लम्बोदर साहु , विश्व हिन्दू परिषद गोहरापदर के सक्रिय कार्यकर्ता श्री लिकेश वैष्णव तथा बंजर दल विश्व हिन्दू परिषद ग्राम झरगांव के कार्यकर्ता श्री राहुल नागेश, श्री डिगेश्वर सिन्हा ,श्री डेविड यादव, श्री तपेश्वर नेताम, चंचल कुमार, यशवंत पाथर, डिकलेश कुमार कुलदीप, मानष वैष्णव, खिलेश चक्रधारी, पृथ्वी राज पुजारी, दिलिप चक्रधारी , इस प्रकार कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
