Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीपदर क्षेत्र ग्राम झरगांव तेतलपारा में कन्याओं द्वारा नवरात्रि के अंतिम दिन किया जोत और ज्वारा विसर्जन

✍️संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट मैनपुर

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा में कन्याओं ने किया जोत व जवारा विसर्जन यह ग्रामीण अंचल में बड़ी धूमधाम से किया जाता है। इसमें बाल कन्याएं 10:00 बजे तालाब के पास जाकर विभिन्न प्रकार के खेलकूद करते हैं उसके बाद शाम में तालाब के पास राक्षसी रावण का मूर्ति बनाते हैं और रात के करीब रात 2:00 बजे जोत व ज्वारा लेकर वही तालाब के पास जाते हैं और वहां पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने भाइयों के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं फिर दुष्ट रावण का वध किया जाता है । तत्पश्चात सभी कन्या अपने अपने भाई को धागा बांध कर आशीर्वाद लेते हैं। यह यात्रा तेतलपारा बस्ती से गांव के मुख्य देवी मा ठाकुरानी मंदिर होकर भैसाल तालाब तक पहुंची और शाम 7 बजे रात्रि 2बजे तकशनि मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी श्री दुर्गाकांत दास के द्वारा पुराण पाठ किया गया जिसमें गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित होकर पुराण का रस पान किए एवं सुबह 4बजे जोत व ज्वारा का विसर्जन कर नवमी पूजन के साथ ही नवरात्रि का समापन किया गया।

Exit mobile version