Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीपदर क्षेत्र ग्राम झरगांव तेतलपारा के कावड़ समिति ने किया विशाल भंडारा भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

✍️मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा के कावरिया संघ के किया गया विशाल भंडारा , भंडारे में गांव के सभी ग्रामीण पहुंच कर बाबा का प्रसाद ग्रहण किये यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा के भोग के बाद कन्याओं को सहभोज कराया उसके बाद भंडारा शुरू किया गया। भंडारा सुबह 10 बजे से शाम 5बजे तक चलता रहा कावरिया संघ ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया की ये कार्यक्रम गांव पर हर वर्ष सावन के अन्तिम दिन में किया जाता है यह वर्षो से निरंतर होता रहा है भंडारा का शुभारंभ श्रीमान सत्यवान सिंह के कर कमलों से शुरू किया गया इस मौके पर कांवरिया संघ खिरसिंदु नागेश, माखनलाल नागेश, तुलसी चक्रधारी, थवीर यादव, हेमचंद नागेश, डेविड यादव, देशबंधु नायक, भूपेंद्र नागेश, महावीर चक्रधारी, दिलीप नागेश,मनोज यादव,नेतराम पटेल उपस्थित थे

Exit mobile version