Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीपदर क्षेत्र ग्राम झरगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं हरेली त्यौहार के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

झरगांव– जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र ग्राम झरगांव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हरेली पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री अभय कश्यप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की केवल पौधारोपण करना ही हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि लगाए हुए उन पौधों को देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी है। राज्य शासन की ओर से हरेली त्यौहार पर छुट्टी घोषित की है लेकिन इस दिन संबंधित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से हरेली त्यौहार में वृक्षारोपण के रूप में मनाया गया। इस अवसर मैं विद्यालय के प्राचार्य वरिष्ठ शिक्षक श्री अभय कश्यप ,श्री हेमंत साहू श्रीमती कुमुदिनी साहू ,मिस धनेश्वरी पटेल ,श्री पुरुषोत्तम साहू श्री पवन कुमार ,साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे

Exit mobile version