Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीपदर क्षेत्र ग्राम गोहरापदर में आज सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के दिन बोल बम का एक प्रकार नाग बम बोलबम समितियों द्वारा नाग बम आयोजन किया गया

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र गोहरापदर- जिसमे नाग बम निकल कर बोल बम का एक प्रकार नाग बम गोहरापदर के प्राचीन मंदिर में शिव जी को जल चढ़ाया गया समस्त ग्राम वासियों एवं माताओं द्वारा मंदिर प्रांगण में स्वागत किया गया

नाग बम देखने उमड़ा जनशैलाब श्रावण मास के पावन पर्व में प्रभु महादेव का एक महीने भक्तों में जोरदार भक्ति देखने को मिलती है भक्तो दूर दूर तक जाकर कांवर में पानी भर कर पैदल चलकर मन्दिर में जलाभिषेक करते हैं कई भक्तों लेटते हुए पानी लेकर मन्दिर में जलाभिषेक करते हैं और आज इसी पावन श्रावण सोमवार के चौथे सोमवार को गोहरा पदर के भक्तों द्वारा नाग बम की भक्ति कर गोहरापदर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं ये शिव जी की बहुत बड़ी भक्ति एवं आराधना है क्यूंकि भक्तों ने भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए सड़क पर लेटते हुए करीब 500 मीटर का नाग बम सफर किए भक्तों ने सावन माह के चौथे सोमवार ग्राम गोहरापदर के शिव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब गोहरा पदर के शिव भक्तों द्वारा ग्राम गोहरापदर के बाजार चौक से शिव मंदिर तक लेटते हुए नागबम का प्रदर्शन कर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया इस अवसर पर गांव व आसपास के लोगों में बड़ा ही उत्साह दिखा गया लोग शिव भक्तों के ऊपर जगह-जगह जल डालकर पूजा अर्चना करते हुए बड़े ही भक्ति के साथ स्वागत किए इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्रीमान गोवर्धन सिंह मांझी, जनपद अध्यक्ष नूरमती मांझी उपाध्यक्ष श्रीमती नंदकुमारी राजपूत श्रीमान तपेश्वर राजपूत व बोलबम पार्टी के समस्त सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक युवा बुजुर्ग माताएं बहने आदि उपस्थित थे

Exit mobile version