Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमलीपदर इकाई युकां अध्यक्ष पंकज मांझी के प्रयास से दिव्यांजनो को मिला दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट ग्राम अमलीपदर निवासी तुलाराम मांझी उम्र 29 वर्ष एवं धनोरा निवासी गुलापी मरकाम उम्र 22 वर्ष का विवाह दिनांक 09.02.2022 को रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ है जो शासन की दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने भटक रहा था जिसकी जानकारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमलीपदर पंकज मांझी को दिव्यांग दम्पत्ति द्वारा देने पर युकां अध्यक्ष पंकज मांझी के प्रयास से कार्यालय जनपद पंचायत मैनपुर के पत्र क्रमांक 3423 दिनांक 14.07.2022 द्वारा दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ दिये जाने दिव्यांगजनो का प्रकरण उप संचालक समाज कल्याण विभाग को प्रेषित किया गया। जिला कार्यालय गरियाबंद में कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला गरियाबंद दोनर प्रसाद ठाकुर द्वारा दिव्यांग दम्पति को 50 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर दिव्यांग दम्पति 50 हजार रूपये का चेक पाकर गदगद हो गये और युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी, उपसंचालक समाज कल्याण दोनर प्रसाद ठाकुर पंचायत इंस्पेक्टर मैनपुर राजकुमार धुर्वा, पीलाराम वर्मा, आदित्य लाम्बे का आभार प्रकट व्यक्त किया है।

Exit mobile version