Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अब पटवारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

किरीट भाई ठक्कर , गरियाबंद। चुनावी वर्ष में विभिन्न शासकीय कर्मचारी संगठन लगातार हड़ताल कर रहे हैं। सभी संगठनों को चुनावी वर्ष में अपनी समस्याओं का समाधान चाहिये, सभी को अपनी मांगे भी इसी वर्ष मनवाना है।

इसी तारतम्य में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रांतीय आव्हान पर जिले के पटवारी भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गये है। आज 15 मई को नगर के गांधी मैदान में धरने पर बैठे पटवारियों ने शासन के समक्ष 8 बिंदुओं में अपनी मांगों को रखा है। पटवारी संघ के अनुसार इससे पहले अपनी मांगों को लेकर राज्य शासन के समक्ष कई बार पत्राचार किया गया। रायपुर में 24 अप्रैल को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया , किन्तु मांगे पूर्ण नही होने पर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version