Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अग्रसेन महाविद्यालय के डॉ व्ही के अग्रवाल अध्यक्ष, अमित सचिव तो अजय बने कोषाध्यक्ष

अग्रसेन महाविद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

डॉ व्ही के अग्रवाल अध्यक्ष, अमित सचिव तो अजय बने कोषाध्यक्ष

रायपुर:  पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव आज दिनांक 12 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल एवं सचिव डॉक्टर जेपी अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें डॉ व्ही के अग्रवाल अध्यक्ष, श्री सी के अग्रवाल (चुन्नू भैया) उपाध्यक्ष, श्री अमित कुमार अग्रवाल सचिव, श्री अजय दानी जी कोषाध्यक्ष एवं डॉक्टर रविंद्र अग्रवाल सहसचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनका कार्यकाल 5 वर्षों का होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ राजेश अग्रवाल सचिव छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज गुढ़ियारी इकाई उपस्थित रहे।

उपरोक्त चुनाव प्रक्रिया में समिति के मधुलिका अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कौशलेंद्र अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, रामपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शंकर हरी अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ व्हीके अग्रवाल ने कॉलेज संचालन के लिए अपने विजन को बताया, अमित अग्रवाल ने कहा कि समिति ने जो दायित्व उन्हें दिया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

अंत में समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर हरी अग्रवाल जी ने निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Exit mobile version