Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अग्निशमन दल के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिग, कुम्हारी, दुर्ग (छ. ग.)

संस्था के अध्यक्ष परम् पूज्य महाराज श्री श्री रावतपुरा सरकार जी के आर्शिवाद एवं उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. जे.के. उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिग कुम्हारी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 27/06/2022 को अग्नि शामन दल के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रुप में श्री नागेन्द्र कुमार सिंह ने विस्तारपूर्वक आग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं आपदाओं का विवरण देते हुए बचाव के सभी उपायों का विस्तृत वर्णन किया. तत्पश्चात बाहर खुले मैदान मे पूरी टीम ने मिलकर बचाव प्रक्रियाओं का प्रदर्शन बहुत ही कुशलता पूर्वक किया. कार्यशाला में श्री चंद्रकांत महोबिया संचालक श्री रावतपुरा सरकार कैंपस उपस्थित रहे एवं छात्र छात्राओं को कार्यशाला के द्वारा अधिक से अधिक सिखने हेतु प्रोत्साहित किया. छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. डी. कलईचेल्वी के उदबोधन एवं प्रोत्साहन से हुआ. छात्र-छात्राओं ने अग्निशमन टीम के साथ मिलकर आग बुझाने के उपायों का अभ्यास किया। कार्यशाला में नर्सिंग के साथ फार्मेसी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रह एवं लाभान्वित हुए.अंत में श्री नागेन्द्र सिंह ने छात्र- छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस प्रकार एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Exit mobile version