Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन सचिव बने व्यास साहू

 

व्यास साहू को पुनः बनाया गया अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन सचिव

रायपुर – हाल ही में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के नवीन कार्यकारणी का घोषणा किया गया है, जिसमे युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय दायित्व संदीप साहू को सौपा गया है। इसी कड़ी में अपने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए संदीप साहू ने छत्तीसगढ़ से 12 युवाओं को समाज में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मौका दिया है।

इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम के निजसचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री व्यास साहू के सामाजिक कार्यों व समाज के प्रति गहरी निष्ठा भाव को देखते हुए पुनः अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ का संगठन सचिव बनाया गया है।
ऐसे पढ़े लिखे युवा समाज में आगे आएंगे तो निश्चित रूप से समाज का सर्वांगीण विकास होगा।

गौरतलब है कि व्यास साहू सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लंबे समय से अपनी सकारात्मक उपस्थिति दर्ज कराते आए हैं।
5 वर्ष प्रदेश कार्यालय साहू समाज रायपुर स्थित भामाशाह छात्रावास में रहकर पढ़ाई किए। तभी से युवा प्रकोष्ठ में सक्रिय थे। साहू समाज में राष्ट्रीय स्तर का पुनः दायित्व मिलना छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी बात है।

इस अवसर पर व्यास साहू ने
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ में आज मुझे जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय संगठन सचिव का दायित्व दिया है उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा। साहू युवा प्रकोष्ठ में समाज के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ कर समाजहित में कार्य करूंगा।

Exit mobile version