Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अंतिम समय तक जीत की संभावनाओं वाला खेल है क्रिकेट : संजय नेताम

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

मैनपुर:-मैनपुर विकासखण्ड के राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम घोटियाभर्री में जय साईं क्रिकेट क्लब व ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ विजेता टीम जोरातरई को 10023 रुपये व ट्रॉफी,उपविजेता आमाबहार को 5023 रुपये व ट्रॉफी प्रदान अतिथियों द्वारा दिया गया,मैन ऑफ द सीरीज बेलचन्द मरकाम रहा।समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं अध्यक्षता जनपद सदस्य घनश्याम मरकाम ने की।समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि* खेल जगत में क्रिकेट उम्मीदों का खेल है वह खेल है। यह वो खेल है जिसमें अंतिम क्षण तक जीत की संभावनाएं बनी रहती है। प्रत्येक खिलाड़ी यदि प्रण कर लें तो खेल के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बना सकते हैं। कड़ी मेहनत कर प्रत्येक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाना चाहिए जिससे निरंतर प्रदर्शन में सुधार होगा।जनपद सभापति घनश्याम मरकाम ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि* हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान चिमन नेताम,सुगंध मरकाम,पुनीत राम,सखराम कुंजाम, नारद नेताम, जगदेव मरकाम,शिव नेताम,दिलीप नेताम,रोहित मरकाम, गजानंद मरकाम,पुषउ मरकाम,रामजी कुंजाम,श्यामलाल मरकाम,रोशन सोरी,राजेन्द्र परदे, रोमन नेताम,ईश्वरी नेताम,लोकेश पद्माकर,प्रभास नाग,बेलचन्द मरकाम,राहुल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version