पाटन: अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड पाटन में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों में किशोरी बालिकाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, रक्त जांच, स्वास्थ्य शिक्षा, तम्बाखू नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता की गई। डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में एनीमिया मुक्त करने कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
श्री पुष्पेंद्र मीणा कलेक्टर दुर्ग , श्री विपुल गुप्ता एसडीएम , सीएमएचओ डॉ जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में 15से 49 वर्ष आयु वर्गों की हीमोग्लोबिन जांच कर महिलाओं /किशोरियों की एनीमिया स्क्रीनिंग की जा रही है। एनीमिया पाए जाने पर पोषण सलाह, आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण, गंभीर एनीमिया पाए जाने पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। दिनांक 11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विकासखण्ड पाटन में 882 किशोरी बालिकाओं एवं अन्य की निःशुल्क हीमोग्लोबिन की जांच की गई। केवल 1 किशोरी बालिका को गंभीर एनीमिया पहचान की गई।
