Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी प्राप्त करने वालो के लिए खुश खबरी , अंतरिक्ष की सैर असोगा में 29 मई को

अंतरिक्ष की सैर कार्यक्रम असोगा में 29 मई सोमवार को

रानीतराई: सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन एवं सतनामी आसरा पाटन के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को खगोलीय ज्ञान से परिचित कराने के उद्देश्य से पाटन तहसील क्षेत्र के असोगा गांव में 29 मई सोमवार को शाम 6बजे से अंतरिक्ष की सैर कार्यक्रम अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम के मार्गदर्शन में टेलिस्कोप के माध्यम से किया जाएगा।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि इस आयोजन में भूगोल व खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान पढ़ने वाले बच्चे एवं अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी प्राप्त करने वाले युवा एवं महिला व बड़े बुजुर्ग उपस्थित होकर इस अवसर का आनंद ले सकते हैं।

Exit mobile version