मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार
दुर्ग 1 जुलाई 2023/मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहरी योजनाओं का विस्तार किया। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने नगरीय निकायों में अर्बन इंडिस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मितान योजना का 44 नगर पालिका व 2 नगर पंचायत सहित 46 निकायों में विस्तार, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट के साथ ही अब 60 शहरों की सुविधाओं में और अधिक सुधार तथा रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी इसका विस्तार करते हुए 14 नगर निगम व 44 नगर पालिका सहित 58 नगरीय निकायों में अर्बन इंस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास शामिल है।
