Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पूर्व बुनियादी प्राथमिक शाला रानीतराई में सरपंच निर्मल जैन ने बाटे गणवेश व पुस्तक

रानीतराई में पूर्व बुनियादी प्राथमिक शाला में सरपंच निर्मल जैन के मुख्य आतिथ्य में शिक्षा वाली समारोह का आयोजन हुआ ।

सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर गुलाल वंदन कर पंच दीप जलाकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके बाद सभी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

स्वागत भाषण प्रधान पाठक श्रीमती महेश्वरी चंदनिया ने दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन शिक्षिका श्रीमती भारती टंडन ने किया। सभी बच्चों को मिठाई चॉकलेट गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया एवं स्कूली पुस्तको एवम स्कूल की ड्रेस का वितरण किया गया।

सरपंच निर्मल जैन ने सभी बच्चों का आत्मीयता से स्वागत किया एवं कहा कि शाला प्रवेश उत्सव रोज मनाएं। नियमित शाला आए शाला के सभी गतिविधियों में भाग लें। मां बाप का नाम रोशन करें और गांव का नाम भी रोशन करें। बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं और अपने भविष्य को हमारे देश में नई योगदान दें।

इस अवसर पर पंच कामता ठाकुर, प्रशान्त तिवारी, रुकमणी वर्मा साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती कोमिन चक्रधारी भुनेश्वरी जोशी, योगेश्वरी पटेल, नीलम साहू, अनीता चक्रधारी, प्रेमलता निर्मलकर अकतू ठाकुर उपस्थित थे।

Exit mobile version