Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेलांगाना के किसानों ने देखा छत्तीसगढ़ सरकार के गौठान योजना

 

तेलांगाना के किसानों ने पुलगांव गौठान का किया अवलोकन

करन साहू रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन कुम्हारी दुर्ग

दुर्ग, 14 जून 2023/ तेलांगाना प्रदेश से छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए यहां पहुंचे हुए किसानों ने आज नगर निगम दुर्ग अंतर्गत पुलगॉव गौठान का अवलोकन किया। तेलंगाना के हैदराबाद जिला अंतर्गत गांव गुड़पाल के कृषक श्री तीनमारमल्लम के नेतृत्व में 400 किसानों के भ्रमण दल ने पुलगॉव गौठान देखकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पशुओं के लिए की गई व्यवस्था और गौठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित करने के कार्य की काफी सराहना किए। किसानों ने यहां पर बकरीपालन, मुर्गीपालन, डेयरी व महिला स्व सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामाग्रियों, गोबर पेंट आदि का अवलोकन किए। जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने गौठान की अवधारणा से कृषकों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर और गौठान से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version